हर शेयर पर ₹80 का डिविडेंड देगी श्री सीमेंट, सितंबर तिमाही में 200% बढ़ा शुद्ध मुनाफा
श्री सीमेंट लिमिटेड का मौजूदा वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध मुनाफा 198% बढ़कर ₹277 करोड़ हो गया है जो पिछले साल की समान अवधि में ₹93 करोड़ था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 15% बढ़कर ₹4,303 करोड़ रहा। वहीं, कंपनी अपने शेयरधारकों को ₹80 प्रति इक्विटी शेयर का इंटरिम डिविडेंड देगी जिसकी रिकॉर्ड डेट 3 नवंबर है।