हर्ष गुजराल ने अपने शो 'द एस्केप रूम' के सभी वीडियो किए डिलीट

समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के विवाद के बीच कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने अपने शो 'द एस्केप रूम' के सभी वीडियो यूट्यूब से डिलीट कर दिए हैं। रैना ने भद्दी टिप्पणी को लेकर विवाद के बाद अपने शो के सारे एपिसोड डिलीट कर दिए थे। गुजराल के शो में कथित तौर पर 'डार्क ह्यूमर' व 'अभद्र जोक' थे।