प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत द्वारा शुक्रवार को कोविड-19 वैक्सीन की रिकॉर्ड 2.5 करोड़ खुराक लगाने पर कहा है, "कल हर घंटे 15 लाख से अधिक, हर मिनट 26,000 से अधिक और हर सेकेंड 425 से अधिक लोगों को टीका लगा।" उन्होंने कहा, "मैं देश के सभी डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ, प्रशासन से जुड़े लोगों की भी सराहना करना चाहता हूं।"