उत्तर प्रदेश की यूट्यूबर गायिका फरमानी नाज़ ने 'हर हर शंभू' भजन को लेकर कहा है, "इस भजन के बोल बहुत कठिन हैं और ये इतनी आसानी से दिमाग में नहीं चढ़ते हैं।" उन्होंने बताया, "मैंने काफी अभ्यास किया और मुझे इसे गाने के लिए डेढ़ दिन लगे थे। मैं तो मुस्लिम हूं और मुझे इसके बोल पता नहीं हैं।"