UP में साधु की हुई हत्या, साथी ने कुल्हाड़ी से वार कर ली जान
हरदोई (यूपी) में रविवार सुबह 32 वर्षीय साधु की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई और शव सड़क किनारे बनी दुकान के बरामदे में पड़ा मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साथी साधु मुंशीलाल ने नशे में गाली-गलौज के बाद वारदात को अंजाम दिया। मृतक की मां की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।