inshorts

हरनाज़ के फेक ट्विटर अकाउंट को मिला ब्लू टिक, हस्तियों ने इसे ही किया ट्वीट्स में टैग

भारत की हरनाज़ संधू द्वारा मिस यूनिवर्स खिताब जीतने के बाद ट्विटर हैंडल @harnaazsandhu03 ने खुद को उनका आधिकारिक ट्विटर अकाउंट बताया लेकिन यह फेक था और इसका यूज़र नेम बदला गया था। सुष्मिता सेन और शशि थरूर समेत सभी हस्तियों ने संधू के इसी अकाउंट को टैग कर बधाई दी थी। हालांकि, बाद में इसे सस्पेंड कर दिया गया।