हरभजन व सहवाग समेत कई क्रिकेटर्स ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, वीरेंद्र सहवाग और आकाश चोपड़ा ने शोक जताया है। हरभजन ने लिखा, "संकट के समय में उनका शांत और स्थिर नेतृत्व, जटिल राजनीतिक परिदृश्यों को संभालने की उनकी क्षमता और भारत की क्षमता में उनका अटूट विश्वास ही उन्हें सबसे अलग बनाता था।"