ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक लगाने वालीं स्मृति मंधाना पिंक-बॉल टेस्ट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। मंधाना की उपलब्धि के बाद महिला क्रिकेटर हरलीन देओल ने उनकी तस्वीर शेयर करते हुए ट्वीट किया, "एलेक्सा, प्लीज़ 'ओ हसीना ज़ुल्फों वाली' गाना बजाओ।" मंधाना ने मज़ाक में लिखा, "एलेक्सा, प्लीज़ हरलीन को म्यूट करो।"