inshorts

हरिद्वार के होटलों में सेक्स रैकेट चलाने वाले 2 लोग गिरफ्तार, 2 लड़कियों को बचाया गया

उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को हरिद्वार में होटलों में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 2 लोगों को गिरफ्तार किया जबकि 2 अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान 2 लड़कियों को बचाया गया। बकौल पुलिस, दोनों आरोपी 2 होटलों के मैनेजर हैं और गिरोह कई राज्यों से लड़कियों को यहां लेकर आता था।