हरियाणा के 4 ज़िलों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया है कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के 4 ज़िलों (गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर और सोनीपत) में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मास्क न पहनने पर जुर्माना लगाया जाएगा। गौरतलब है, गुरुग्राम में सोमवार को कोविड-19 के 198 केस सामने आए थे।