inshorts

हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में फिर से हुए शामिल

हरियाणा के पूर्व मंत्री जगदीश नेहरा ऐलनाबाद विधानसभा सीट पर 30 अक्टूबर को होने वाले उप-चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। नेहरा ने सोमवार को सिरसा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा कुमारी शैलजा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले ली। गौरतलब है कि नेहरा 2014 में बीजेपी में शामिल हुए थे।