inshorts

हरियाणा में एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक से टकराई थी दीप सिद्धू की कार, तस्वीर आई सामने

पंजाबी ऐक्टर-ऐक्टिविस्ट दीप सिद्धू की कार हरियाणा में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान दीप की मौत हुई थी। बकौल पुलिस, उस दौरान दीप के साथ मौजूद उनकी महिला मित्र का इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर हैं।