हरियाणा में खराब मौसम के चलते रैली में नहीं पहुंच पाए अमित शाह, फोन के ज़रिए किया संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोहाना (हरियाणा) में रविवार को होने वाली रैली में खराब मौसम के चलते नहीं पहुंच पाए और जनसभा को फोन के ज़रिए संबोधित किया। शाह ने फोन पर कहा, "आप सब से मिलना था लेकिन हेलीकॉप्टर को उड़ान की अनुमति नहीं मिली।" मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रैली की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं।