हरियाणा में जली हुई अवस्था में मृत मिले राजस्थान के 2 युवकों के परिवार से मिले सीएम गहलोत
भिवानी (हरियाणा) में एक कार में जली हुई अवस्था में मृत मिले राजस्थान के जुनैद और नासिर नामक 2 मुस्लिम युवकों के परिवार से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुलाकात की है। उन्होंने कहा, "इस जघन्य अपराध के पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए राजस्थान पुलिस पूरा प्रयास कर रही है और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।"