हरियाणा में मंगलवार को मंत्रिमंडल विस्तार में हिसार से बीजेपी विधायक कमल गुप्ता और टोहाना से जेजेपी विधायक देवेंद्र सिंह बबली ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने दोनों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। सामने आए वीडियो में कमल गुप्ता को संस्कृत में जबकि देवेंद्र बबली को हिंदी में शपथ लेते सुना जा सकता है।