हरियाणा सरकार ने 56 पुराने कानूनों को खत्म करने का किया एलान
हरियाणा सरकार ने राज्य में वर्षों पुराने अप्रचलित 56 कानूनों को खत्म करने का एलान किया है। राज्य के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में चिन्हित किए गए 56 में से 20 पुराने अप्रचलित कानूनों को निरस्त कर दिया गया है और अधिकारियों से शेष अन्य को भी जल्द खत्म करने पर काम करने को कहा है।