महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच आरपीजी एंटरप्राइज़ेज़ के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को अपना हमशक्ल बताया है। उन्होंने तस्वीरों का कोलाज शेयर कर लिखा, "अगर कोई मेरे पास आना चाहता हो तो...गुवाहाटी में हूं।" गौरतलब है, शिंदे फिलहाल गुवाहाटी में हैं और उन्होंने अपने साथ 46 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।