'दिल्ली तक लड़ेंगे न्याय की लड़ाई', हल्द्वानी रेप कांड पर सरकार को घेरते हुए NSUI

हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद NSUI ने दिल्ली स्थित उत्तराखंड भवन के बाहर धरना देने का एलान किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ABVP के अध्यक्ष पद का प्रत्याशी धीरज बिष्ट भी शामिल है। संगठन ने पीड़िता की सुरक्षा, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।