ऐक्ट्रेस जूही चावला और आयशा जुल्का एमेज़ॉन प्राइम की वेब सीरीज़ 'हश हश' से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। यह सीरीज़ 22 सितंबर को रिलीज़ होगी व इसका निर्देशन फिल्ममेकर तनुजा चंद्रा ने किया है। इस सीरीज़ में जूही व आयशा के साथ-साथ ऐक्ट्रेस सोहा अली खान, कृतिका कामरा, शाहाना गोस्वामी और करिश्मा तन्ना भी नज़र आएंगी।