बांग्लादेशी संसद के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद ने कहा है कि भारत अगर शेख हसीना का प्रत्यर्पण नहीं करता है तो उनका देश अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (ICJ) जा सकता है। हसीना अगस्त 2024 में सरकार के खिलाफ विद्रोह के बाद भारत आई थीं। बांग्लादेश में उन्हें 2024 के प्रदर्शनों पर कार्रवाई के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई है।