'हसीन दिलरुबा' मुझे तब ऑफर की गई जब सभी हीरोइनों ने इसे करने से मना कर दिया: तापसी

अभिनेत्री तापसी पन्नू ने फिल्म 'हसीन दिलरुबा' (2021) को लेकर कहा है कि वह इसके लिए राइटर कनिका ढिल्लों की पहली, दूसरी या तीसरी पसंद नहीं थीं। उन्होंने कहा, "यह मुझे तब ऑफर की गई...जब सभी हीरोइनों ने मना कर दिया।" बकौल तापसी, "मुझे लगता है...बहुत ग्रे किरदार, या हीरो कौन है...इन वजहों से दूसरों ने इसे नहीं किया।"