हां, कभी-कभी: 'क्या आपको एक साथी की कमी खलती है' के सवाल पर आशा पारेख

दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख ने 'क्या आपको एक साथी की कमी खलती है' के सवाल पर कहा है, "हां, मुझे कभी-कभी एक साथी की याद आती है।" उन्होंने आगे कहा, "हर इंसान चाहता है कि उसकी ज़िंदगी में एक जीवनसाथी हो...मगर नहीं है तो नहीं है।" वहीं, ऐक्ट्रेस ने शादी को लेकर कहा, "अगर यह कामयाब है तो अच्छी है।"