inshorts

हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड के शिक्षकों की भर्ती पर अंतरिम रोक लगाते हुए राज्य सरकार से प्रक्रिया में 'अनियमितताओं' पर जवाब मांगा है। बकौल याचिकाकर्ता, सरकार ने अक्टूबर, 2020 में एलटी ग्रेड के 1,431 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था जिसके लिए बी.एड. डिग्री अनिवार्य थी। फरवरी, 2021 में बी.एड. डिग्री की अनिवार्यता खत्म की गई थी।