हाथ लगाकर तो दिखाइए: पीएम मोदी के 'जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है' बयान पर तेजस्वी
बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'जिन्होंने नौकरी के बदले ज़मीन लिखवाई है, उनके जेल जाने का काउंटडाउन शुरू हो गया है' बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "हमसे डर गए क्या?...मोदी जी यह झारखंड और दिल्ली नहीं है...बिहार है। एक बार हाथ लगाकर तो दिखाइए...बिहारी किसी से डरता नहीं है।"