हार की हताशा का बहाना है: कांग्रेस के 'आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश' के आरोप पर बीजेपी
कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पार्टी के बैंक खाते फ्रीज़ कराकर कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने की कोशिश का आरोप लगाए जाने पर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "कांग्रेस लोकसभा चुनाव-2024 में होने वाली हार की हताशा का बहाना ढूंढ रही है...जनता उन्हें वोट नहीं देती तो हम क्या करें।"