भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि भारत में क्रिकेट एक धर्म है। भारतीय टीम के आलोचकों को लेकर उन्होंने कहा, "आप 5 दिनों तक जीत सकते हैं और जब हारते हैं तो पिस्तौल, कलम और हथौड़े निकल आते हैं। ये सब कभी-कभी कड़वाहट भरा होता है।" उन्होंने कहा, "आपको बस इसे स्वीकारना है।"