हास्य कवि सुरेंद्र शर्मा ने एक पंजाबी कॉमेडियन सुरिंदर शर्मा के निधन की खबर पर एक न्यूज़ पोर्टल द्वारा अपनी तस्वीर लगाए जाने के बाद वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा, "किसी और कलाकार का निधन हुआ है। मैं उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। जो लोग मेरे लिए संवेदनाएं देना चाहते हैं...वे...अभी कुछ साल और इंतज़ार करें।"