inshorts

हिंदी फिल्में नहीं चलीं, तेलुगू इंडस्ट्री छोड़ बॉलीवुड में आने की हिम्मत नहीं हुई: राम्या

अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने कहा है कि उनकी कोई भी हिंदी फिल्म नहीं चली। उन्होंने कहा, "मैं...तेलुगू इंडस्ट्री की जानीमानी अभिनेत्री थी इसलिए मुझमें उस उद्योग को छोड़कर...हिंदी सिनेमा में आकर अपनी लड़ाई लड़ने की हिम्मत नहीं हुई।" बकौल राम्या, "एक इंडस्ट्री में अधिक फिल्में करने के लिए सफलता ज़रूरी है...दुर्भाग्य से बॉलीवुड में मेेरे साथ ऐसा नहीं हो पाया।"