तेलुगु ऐक्टर महेश बाबू ने हिन्दी फिल्मों में डेब्यू करने के सवाल पर कहा है, “मुझे हिंदी फिल्में करने की ज़रूरत नहीं है, मैं सिर्फ एक तेलुगु फिल्म कर सकता हूं जो दुनियाभर में देखी जाएगी।" उन्होंने आगे कहा, “और अभी यही हो रहा है...आप एक ऐसे स्थान पर आना चाहेंगे जहां आप सिर्फ तेलुगु फिल्में ही करें।"