हिंदी सिनेमा का स्वर्ण युग शुरू हुआ है, अब अच्छा काम करने वाले स्टार कहलाते हैं: परेश

अभिनेता परेश रावल ने कहा है कि हिंदी सिनेमा के लिए स्वर्ण युग शुरू हो गया है। उन्होंने कहा, "अब स्टार्स को भी ऐक्टिंग करनी पड़ती है, भूमिकाएं निभानी पड़ती हैं। समय के साथ दर्शक समझ गए हैं कि अब तक उन्होंने जो देखा वो अच्छा नहीं था।" बकौल परेश, अच्छा काम करते रहने तक ही कोई स्टार कहलाता है।