कश्मीर घाटी में अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की हत्या पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि बीजेपी कार्यकर्ता व प्रवक्ता जम्मू-कश्मीर को छोड़कर हर जगह दिखते हैं। इसमें आगे कहा गया, "हिंदुत्व पर खोखला अभिमान दिखाते हो लेकिन कश्मीर में हिंदुओं को बचाने में आप (बीजेपी) नाकाम सिद्ध हुए हो।"