inshorts

हिंदुत्व को उनसे खतरा है जो इसका उपयोग सत्ता के लिए करते हैं: बीजेपी को लेकर ठाकरे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बीजेपी को लेकर कहा, "हिंदुत्व को उन लोगों से खतरा है जो इसका इस्तेमाल सत्ता पाने के लिए करते हैं...उनके लिए सत्ता की भूख नशे की लत की तरह हो गई है।" ठाकरे ने आगे कहा कि शिवसेना को मराठी लोगों और हिंदुओं की एकता के लिए काम करना चाहिए।