हिंदू धर्म सबसे प्यार करना सिखाता है, बीजेपी इसके नाम पर राजनीति करती है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी की 'हिंदुत्ववादी' टिप्पणी पर कहा है, "हिंदू धर्म सभी के बीच ईमानदारी और प्यार सिखाता है। आरएसएस और बीजेपी के लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "वे नेकी या ईमानदारी के रास्ते पर नहीं हैं। राहुल जी सिर्फ अंतर दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।"