हिंसा, अश्लीलता और निर्लज्जता का चित्रण करने से बचें: फिल्म निर्माताओं से उप-राष्ट्रपति
उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सोमवार को फिल्म निर्माताओं से कहा कि वे अपनी फिल्मों में हिंसा, घोर अश्लीलता और निर्लज्जता का चित्रण करने से बचें। उन्होंने सिनेमा जगत से कहा कि वह ऐसा कोई काम न करे जो भारत की सर्वोच्च सभ्यता की महान संस्कृति, परंपराओं, मूल्यों और लोकाचार को कमज़ोर करता हो।