कर्नाटक जेडीएस प्रमुख सी.एम. इब्राहिम ने कहा है कि हिजाब और पल्लू एक ही जैसा है। उन्होंने कहा, "(पूर्व प्रधानमंत्री) इंदिरा गांधी के सिर पर पल्लू था...राष्ट्रपति (द्रौपदी मुर्मू) के सिर पर पल्लू है...यह पीएफआई की साज़िश है क्या?...यह भारत की...संस्कृति है।" दरअसल, कर्नाटक सरकार का आरोप है कि हिजाब विवाद को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) ने उकसाया था।