inshorts

हिजाब की लड़ाई बुनियादी हक, कर्नाटक सरकार कर रही है संविधान का उल्लंघन: ओवैसी

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद पर मंगलवार को कहा, "हिजाब की लड़ाई बुनियादी हक है...अपने अधिकार के लिए लड़ रही हमारी बहनें अपनी लड़ाई में सफल हों।" उन्होंने कहा, "कर्नाटक में संविधान की धारा 15,19 और 21 का उल्लंघन हो रहा है।" बकौल ओवैसी, हिजाब बैन का फैसला सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के खिलाफ है।