बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने हिजाब पहनी बच्ची संग चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तस्वीर ट्वीट कर लिखा है, "जब धार्मिक आधार पर वोट का...'हिसाब' किया जाता है…तब वो तुष्टीकरण कहलाता है।" इस पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, "बीजेपी के प्रवक्ता किस स्तर तक गिरेंगे?...वह बच्ची है...और किसी वोट बैंक का हिस्सा बनने के लिए...बहुत छोटी है।"