inshorts

हिजाब विवाद मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा रोकने की सुनियोजित साज़िश है: मुख्तार अब्बास नकवी

कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद को लेकर केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "हिजाब विवाद एक सुनियोजित साज़िश है। इसके पीछे एक मानसिकता है-मुस्लिम लड़कियों की शिक्षा को कैसे रोका जाए...जो सफल नहीं होगी।" उन्होंने कहा, "संवैधानिक अधिकारों के 'सूरमाओं' को कर्तव्यों के बारे में भी बात करनी चाहिए...वे शिक्षण संस्थानों के ड्रेस कोड से इनकार नहीं कर सकते।"