inshorts

हिजाब विवाद राज्य के केवल 8 हाई-स्कूलों व प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों में है: कर्नाटक सरकार

कर्नाटक के शिक्षा मंत्री बी. सी. नागेश ने कहा है कि हिजाब विवाद राज्य के कुल 75,000 संस्थानों में से केवल 8 हाई-स्कूलों/प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेजों तक सीमित है। उन्होंने कहा, "हम इसका समाधान करेंगे...हमें खुशी है कि...सभी छात्रों ने हमारे आदेश का पालन किया है।" गौरतलब है, कर्नाटक हाईकोर्ट ने आदेश आने तक स्कूल/कॉलेज में धार्मिक पहनावे पर प्रतिबंध लगाया है।