हिना के परिवार को हुआ कोविड-19, शेयर की मास्क पहनने से चेहरे पर आए निशान की फोटो
अभिनेत्री हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें उनके चेहरे पर लाल निशान नज़र आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जब परिवार में सभी...कोविड-19 पॉज़िटिव...और आप एकमात्र नेगेटिव हों...तो आपको 24x7 मास्क और सैनिटाइज़र के साथ...तैयार रहना होगा...पूरे परिवार की देखभाल करनी होगी...इसके कुछ निशान भी होंगे...जैसे 24/7 मास्क पहनने के बाद मुझे मिले।"