कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बीच पार्टी द्वारा 'बीजेपी-आरएसएस' का ज़िक्र कर जलते हुए खाकी निक्कर की तस्वीर शेयर करने के बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने निक्कर पहने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर शेयर की है। सरमा ने तस्वीर के साथ कांग्रेस की यात्रा पर तंज कसते हुए लिखा, "इनकी भी जलाओगे।"