हिमाचल की जीत में छत्तीसगढ़ का भी योगदान है, अब कर्नाटक में सरकार बनाएंगे हम: भूपेश बघेल

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का रायपुर एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान बघेल ने कहा, "हिमाचल की जीत में छत्तीसगढ़ का भी योगदान है। हिमाचल की 10 गारंटी में छत्तीसगढ़ की योजनाओं को शामिल किया गया है। अब हम कर्नाटक में भी सरकार बनाएंगे।"

Load More