किन्नौर (हिमाचल प्रदेश) में हाईवे पर भूस्खलन के बाद अब तक 13 शव बरामद किए गए हैं और 13 लोगों को बचाया गया है। आईटीबीपी ने भूस्खलन की चपेट में आई बस के अवशेष का वीडियो शेयर किया है। बकौल आईटीबीपी, सड़क से करीब 500-मीटर नीचे और सतलुज नदी से 200-मीटर ऊपर आज सुबह बस के अवशेष बरामद हुए।