हिमाचल के कुल्लू में सिंगापुर के पर्यटक ने रूसी महिला को होटल के कमरे में बुलाकर किया रेप
पुलिस ने सोमवार को बताया कि कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) में सिंगापुर के 23-वर्षीय पर्यटक ने 38-वर्षीय रूसी महिला को होटल के कमरे में बुलाकर कथित तौर पर रेप किया। ऐलेक्ज़ेंडर ली जिया जुन नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला अपनी मां और 2 बच्चों के साथ अप्रैल से मनाली में किराए के कमरे में रह रही है।