वरिष्ठ बीजेपी नेता कृपाल सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे का ऐलान किया और समाचार एजेंसी 'एएनआई' से कहा, "पिछले कुछ सालों से पार्टी में मुझे नज़रअंदाज़ किया जा रहा था।" रिपोर्ट्स हैं कि परमार उप-चुनाव में फतेहपुर सीट से टिकट न मिलने से नाराज़ थे।