inshorts

हिमाचल प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी 'आप'

आम आदमी पार्टी (आप) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी रत्नेश गुप्ता ने सोमवार को बताया कि नवंबर, 2022 में हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी राज्य की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात और गोवा के बाद हिमाचल प्रदेश छठा राज्य है जहां 'आप' विधानसभा चुनाव लड़ने वाली है।