एग्ज़िट पोल्स के अनुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है। इंडिया टुडे-एक्सिस एग्ज़िट पोल ने हिमाचल की 68 सीटों में से 30-40 पर कांग्रेस जबकि 24-34 पर बीजेपी के जीतने का दावा किया है। वहीं, रिपब्लिक टीवी ने बीजेपी को 34-39, कांग्रेस को 28-33, आप को 0-1 सीट मिलने का अनुमान जताया है।