हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया अपना ‘गारंटी कार्ड’

कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘गारंटी कार्ड’ जारी कर दिया है जिसमें 10 बातों की गारंटी दी गई है। इनमें पुरानी पेंशन योजना की बहाली, महिलाओं को प्रति माह ₹1500 भत्ता, 300-यूनिट मुफ्त बिजली, 5 लाख रोज़गार और ₹680-करोड़ के स्टार्ट-अप फंड की गारंटी दी गई है। मोबाइल क्लीनिक की भी गारंटी भी दी गई है।