हिमाचल में अनुराग ठाकुर को सीएम बनाना चाहती है बीजेपी: सिसोदिया

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री और 'आप' नेता मनीष सिसोदिया ने अपने सूत्रों का हवाला देते हुए कहा कि बीजेपी हिमाचल प्रदेश में जयराम ठाकुर को हटाकर 4 महीने के लिए अनुराग ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है। उन्होंने कहा, "बीजेपी को उनकी नाकामी याद आ गई है....उन्हें पता चल गया है कि जयराम ठाकुर ने जनता लिए कुछ नहीं किया है।"