हिमेश ने अजय देवगन को 'बोल बच्चन' का टाइटल ट्रैक गाने के लिए मनाया था: अभिषेक

अभिनेता अभिषेक बच्चन ने बताया है कि सिंगर हिमेश रेशमिया ने ऐक्टर अजय देवगन को 'बोल बच्चन' का टाइटल ट्रैक गाने के लिए मनाया था। उन्होंने कहा, "सब जानते हैं कि अजय कितने सीरियस हैं...मैं हिमेश के स्टूडियो गया था जहां अजय उदास बैठे थे...तब उन्होंने बताया कि कैसे हिमेश और रोहित शेट्टी ने उन्हें गाने के लिए राज़ी किया।"